बीसलपुर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 47 वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया शुभारंभ
सोमवार को बीसलपुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हुए वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष शशि अमन जयसवाल व उनके पति भाजपा नेता अमन जयसवाल उर्फ निक्की द्वारा आकाश में गुब्बारा छोड़कर व फीता काटकर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व होता है।