बीसलपुर: गांव कितनापुर रोड पर आवारा गोवंश से टकराई बाइक बाइक सवार घायल हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर निवासी पातीराम अपनी बाइक द्वारा गांव से कितनापुर रिश्तेदारी में सोमवार की शाम को दावत में जा रहे थे। वह जैसे ही गांव में घुसे वैसे ही आवारा गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।