बीसलपुर: मीरपुर वाहनपुर गांव के बाहर से पुलिस ने गस्त के दौरान युवक को तमंचा सहित किया गिरफ्तार मुकदमा दर्ज
बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम मीरपुर वाहनपुर में कोतवाली पुलिस गस्त कर रही थी। गांव के बाहर पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया इसके बाद पुलिस उसकी ओर जैसे ही पहुंची तभी युवक भागने की कोशिश करने लगा जिसको पुलिस ने भाग कर पकड़ लिया युवक की जामा तलाशी ली गई तो उसके पास से एक 312 बोर नाजायज तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। युवक ने मीरपुर वाहनपुर निवासी कयूम नाम बताया।