बरवाला: एंटी नारकोटिक्स सेल ने युवक को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ किया गिरफ्तार, पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी
इन्चार्ज एंटी नारकोटिक्स सेल उप निरीक्षक भीम सिंह की टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में 1 व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान सुखचैन सिहं उर्फ गौरा पुत्र बलबीर सिहं वासी गाँव करनपुर थाना पिंजौर जिला पंचकुला उम्र 30 साल के रुप में हुई है।