जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने जल, जंगल, जमीन के नाम पर फर्जी नैरेटिव चलाने वालों पर किया करारा हमला, बताया विकास विरोधी
आज पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यशाला वार्तालाप में बस्तर और अबूझमाड़ के वन संसाधनों कटाई की खबरों पर प्रतिक्रिया देते बस्तर सांसद महेश ने इस नैरेटिव को चलाने वाले लोगों पर जमकर नाराजगी जताई । उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की वजह से वर्षों से मुख्य धारा से कटे लोगों तक मौलिक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।