दातागंज: समरेर सीएचसी में घायल को गोद में लेकर जाने का वीडियो हुआ वायरल, नहीं मिला स्ट्रेचर
समरेर सीएचसी पर स्ट्रेचर के अभाव में घायल को गोद में लेकर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायलों को सीएचसी समरेर लाया गया था जहां सीएचसी पर स्टाफ ही नहीं था। घंटों घायल तड़पते रहे थे। परिजन ने घायल को गोद में उठा कर ले जा रहे है। जिसका वीडियो शनिवार सुबह 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।