दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के खलीलपुर मोड़ पर तेज रफ्तार टैंपो पलटा, तीन लोग घायल होकर सीएचसी समरेर में भर्ती
शुक्रवार 3बजे दातागंज कोतवाली क्षेत्र खलीलपुर मोड़ पर तेज रफ्तार टैंपो पलट गया। जिसमें दो बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी समरेर भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि देवचरा से टैंपो समरेर आ रहा था। खलीलपुर मोड़ पर टैंपो पलटने से विशाल पुत्र रघुवीर निवासी जलालाबाद अनुभव पुत्र उदयपाल निवासी ऑनला,अर्जुन पुत्र विनोद निवासी सादुल्लागंज घायल हो गए।