दातागंज: दुर्घटना के बाद समरेर सीएचसी पर घायलों को लेकर पहुंचे परिजन, घंटों तड़पते रहे मरीज नदारद रहे डाक्टर #jansamsya
दातागंज क्षेत्र के समरेर सीएचसी पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए बच्चों को लेकर एम्बुलेंस पहुंची थी। घायल बच्चों के परिजनों ने बताया कि घायल बच्चे घंटों से तड़प रहे है। पूरे अस्पताल में एक बीपीएम और वार्ड बॉय मौजूद है। परिजनों के हंगामे के बाद पहुंचे सीएचसी स्टाफ ने इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। सीएचसी की व्यवस्था पर परिजनों ने स्टाफ पर आरोप लगाया है।