दातागंज: दातागंज क्षेत्र के नेता झुकसा मेला में हाईवोल्टेज बिजली की लाइन से दुकान में उतरा करंट, तीन लोग झुलसे
शुक्रवार दोपहर 1 बजे के लगभग दातागंज क्षेत्र के नेता झुकसा मेला में चाट विक्रेता की दुकान में हाईवोल्टेज बिजली की लाइन से करंट आने से तीन लोग झुलस गए। जिसमें अनारकली, टिंकू और अर्जुन करंट की चपेट में आने से झुलस गए। जिसने सीएचसी समरेर भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मेला में भटौली गांव के टिंकू पुत्र चोखेलाल चाट की दुकान में करंट आ गया था।