हुसैनगंज: हुसैनगंज के विभिन्न गांवों में आज जलाई जायेगी होलिका,कल मनेगी होली।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में आज होलिका दहन होगा। इस मौके पर होलिका को जलाया जाएगा। वही होलिका दहन के पश्चात होली का त्यौहार मनाया जाता है। होलिका दहन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जिसको लेकर युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। साथ ही साथ होलिका दहन को लेकर ग्रामीणों ने भी तैयारीयां पूरी कर ली है।