हुसैनगंज: आशा व जीविका दीदियों के द्वारा हुसैनगंज CHC से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आशा व जीविका दीदियों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर यह रैली निकाली गयी। जिसमें रैली के माध्यम से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया।