हुसैनगंज: होली को लेकर हुसैनगंज थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक,हुड़दंग करनेवालों पर होगी कारवाई।
हुसैनगंज थाना परिसर में आज थाना प्रभारी विजय यादव, बीडीओ राकेश कुमार चौबे के नेतृत्व में होली पर्व से पूर्व शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वही जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में होली के दिन हुड़दंग करने वालों पर नजर रखने व डीजे पर पूर्ण रूप से पाबंदी को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।