हुसैनगंज: मारपीट कर घर से बाहर निकालने के मामले में माहपुर की पीड़िता महिला ने पुत्र समेत 4 लोगो पर दर्ज कराई प्राथमिकी।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर की रहने वाली पीड़िता रामवती देवी के द्वारा थाने मे आवेदन देकर अपने पुत्र समेत कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में उन्होंने अमरजीत राम,विपिन राम,ललिता देवी व रूबी देवी को आरोपित किया है। इन सभी पर मारपीट का आरोप लगाया है।