हुसैनगंज: हथौडा के पास दो गाड़ियों की हुई जोरदार टक्कर,एक कि हुई मौत,एक गंभीर रूप से हुआ घायल।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में आज शाम दो गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई है। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना में मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है तो वहीं घायल हथौड़ा के ही रहनेवाले है।