हुसैनगंज: बिहार दिवस के मौके पर जुड़कन मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली,शराब नही पीने को लेकर फैलाई जागरूकता
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जुड़कन स्थित मध्य विद्यालय से आज बिहार दिवस के मौके पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को शराब नहीं पीने को लेकर जागरूक करना था। साथ ही ज्यादा से ज्यादा शराबबंदी के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस मौके पर सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।