लालगंज: पिपरा बाजार में ब्रेकर पर बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर
हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे बाइक पर सवार महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लाया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।