फारबिसगंज: रामपुर ओवरब्रिज पावर हाउस के समीप हुए बंधन बैंक कर्मी से लूट कांड में चार अपराधियों को फारबिसगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर ओवरब्रिज के आगे पावर हाउस के समीप 22 फरवरी को हुए बंधन बैंक कर्मी से 12 लाख रुपए लूट कांड मामले में पुलिस ने लूट कांड के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अररिया एसपी ने बताया कि लूट कांड में प्रयुक्त दो टीवीएस अपाची बाइक और एक सेमी ऑटो पिस्टल को भी जब्त किया गया है।