फारबिसगंज: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अररिया डीएम एसपी ने कर्मीयों के साथ की बैठक.
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है. अररिया के जिला पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी ने सेक्टर पदाधिकारी, कर्मी के साथ बैठक की. जिला पदाधिकारी ने इस मौके पर संबोधित करते हुए चुनाव को लेकर कई बातों की जानकारी दी. फारबिसगंज कालेज फारबिसगंज में बैठक आयोजित हुई. इस मौके पर फारबिसगंज नरपतगंज के कर्मी मौजूद थे.