फारबिसगंज: हल्दिया में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक हुआ घायल, इलाज जारी
सिमराहा थाना क्षेत्र के हल्दिया में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक की देखरेख में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। वहीं अस्पताल प्रबंधन के द्वारा घटना की सूचना ऑडी स्लिप भेजकर संबंधित थाने को देने की बात कही जा रही है।