फारबिसगंज: चौराहा परवाहा बड़ी नहर मे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
फारबिसगंज प्रखण्ड क्षेत्र के चौराहा परवाहा बड़ी नहर मे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद घटना की सूचना फारबिसगंज थाना पुलिस को दी गई. सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची फारबिसगंज थाना पुलिस ने शंव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया.