फारबिसगंज: लोकसभा चुनाव को लेकर फारबिसगंज अवस्थित बुनियादी केंद्र में दिव्यांग मतदाताओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
लोकसभा चुनाव 2024 के तहत प्रखंड परिसर फारबिसगंज अवस्थित बुनियादी केंद्र में दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित दिव्यांगजनों को उनके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान सक्षम ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई।