फारबिसगंज: फारबिसगंज के भागकोहलिया पंचायत में परवाहा नहर में अज्ञात शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी.
फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत में परवाहा नहर में अज्ञात शव बरामद होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस पदाधिकारी को दी गई. इस मौके पर फारबिसगंज पुलिस ने बताया की शव की पहचान नहीं हो सका है. स्थानीय लोगों ने भी शव की पहचान नहीं होने की बात कही. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि भी पहुंचे.