Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
barmernews_first
1
बाड़मेर: जिला कलेक्ट्रेट के बाहर गरजे कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक चौधरी
Barmer, Barmer
| Jun 15, 2026
#politics
#national
MORE NEWS
आरोपियों को गिरफ्तार करो..15 दिन बाद गौरी शंकर को न्याय के लिए वाल्मीक समाज ने किया प्रदर्शन।
Barmer, Barmer | Jul 28, 2026
नगर विकास न्यास का अतिक्रमण पर प्रहार, बेशकीमती सरकारी भूमि कराई मुक्त रामगढ़ रोड स्थित न्यास की भूमि से अवैध निर्माण हटाए, प्रशासन ने पुनः लिया कब्जा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध भविष्य में भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई – सचिव, नगर विकास न्यास जैसलमेर नगर विकास न्यास, जैसलमेर ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व ग्राम बड़ाबाग के खसरा संख्या 02/457 एवं 446, जो नगर विकास न्यास के नाम दर्ज हैं, से अवैध अतिक्रमण हटाकर भूमि का कब्जा पुनः नगर विकास न्यास के पक्ष में प्राप्त किया। यह कार्रवाई सचिव नगर विकास न्यास सुखाराम पिण्डेल के नेतृत्व में तहसीलदार, पटवारी, सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता तथा पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में रामगढ़ रोड स्थित न्यास की बेशकीमती भूमि पर की गई। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए कच्चे निर्माणाधीन मकान तथा पक्की दुकानों को हटाया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार संपन्न कराते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सचिव नगर विकास न्यास सुखाराम पिण्डेल ने बताया कि नगर विकास न्यास की भूमि आमजन की अमूल्य सार्वजनिक संपत्ति है, जिस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें एवं नगर विकास न्यास की परिसंपत्तियों के संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें। नगर विकास न्यास का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखकर नियोजित एवं सुव्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित किया जा सके।
Barmer, Barmer | Jul 28, 2026
समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाएं: जिला कलक्टर जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने सेड़वा तहसील एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया l बाड़मेर,28 जुलाई l जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने मंगलवार को सेड़वा में तहसील एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया l इस दौरान उन्होंने जन सुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनने के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए l जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने मंगलवार को सेड़वा पहुंचकर तहसील एवं पंचायत समिति कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए l इस दौरान जन सुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे और उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं को जिला कलक्टर के समक्ष रखा। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने परिवेदनाओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर आम लोगों को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की देरी नहीं की जाए और हर शिकायत का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए जन सुनवाई में आए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी विकास शर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने अधिकारियों से क्षेत्र की विकास संबंधी गतिविधियों एवं जन सुविधाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
Barmer, Barmer | Jul 28, 2026
जिला कलेक्टर ने किया धनाऊ के ओजियाँ गांव की पारंपरिक पट्टू बुनाई कला का निरीक्षण जीआई टैग एवं ट्रेडमार्क दिलाने में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन बाड़मेर, 28 जुलाई। जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने मंगलवार को धनाऊ तहसील के ओजियाँ गांव पहुंचकर स्थानीय पारंपरिक पट्टू बुनाई (हथकरघा) कला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय शिल्पकार खेताराम के घर पहुंचकर हस्तनिर्मित पट्टू उत्पादों का अवलोकन किया तथा अन्य शिल्पकारों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं संभावनाओं की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने कहा कि बाड़मेर की पारंपरिक पट्टू बुनाई क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है। इस कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए प्रभावी ब्रांडिंग, बेहतर पैकेजिंग, डिजिटल मार्केटिंग तथा व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय हस्तशिल्प को जीआई टैग एवं ट्रेडमार्क दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने तथा इस प्रक्रिया में जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय बुनकरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, उनकी समस्याओं के समाधान, प्रशिक्षण, विपणन तथा बाजार उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं, ताकि इस पारंपरिक कला को संरक्षण मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ें। इस अवसर पर शिल्पकार खेताराम ने बताया कि उनके परिवार में पट्टू बुनाई कई पीढ़ियों से की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास पारंपरिक पट्टू बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन और बाज़ार की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित कर अधिक से अधिक युवाओं एवं महिलाओं को इस कला से जोड़ना है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार धनाऊ भोमाराम सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय शिल्पकार उपस्थित रहे।
Barmer, Barmer | Jul 28, 2026
विद्युत कनेक्शन नहीं होने पर युव*क ने अपने ऊपर डाला #पे*ट्रोल,पुलिस ने लिया हिरासत में। Barmer Police Ravindra Singh Bhati Swaroop Singh Khara
Barmer, Barmer | Jul 28, 2026