खंडवा: पंचायतों के हर सरकारी भवन, टंकी और सड़क पंचायत दर्पण एप पर दर्ज होगी, गांवों की सरकारी संपत्तियों का रिकॉर्ड होगा डिजिटल
खंडवा में अब गांवों की सरकारी संपत्तियां पंचायतों के डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज होंगी। जिले की सभी पंचायतों में यह काम शुरू हो चुका है। हर भवन, सड़क और पक्षप लाइन का ब्योरा अब मोबाइल एप पर नजर आएगा। शुरुआत पंचायत और सामुदायिक भवन से होगी। इसके बाद अन्य संपत्तियों की मैपिंग होगी। यह जानकारी शुक्रवार शाम 4 बजे की है