रोहिणी: शाहबाद डेयरी थाने ने एक आरोपी से बरामद किए चाकू, चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल
दिल्ली के बाहरी उत्तर जिले में शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने एक आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध चाकू, चोरी की मोटरसाइकिल और झपटा गया मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपी पहले भी तीन अपराधों में था संलिप्त। पुलिस की कार्रवाई जारी है।