टोंक: जिला परिषद सभागार में पीएम किसान निधि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ, जिला कलेक्टर ने की शिरकत
Tonk, Tonk | Mar 13, 2026 टोंक जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को पीएम किसान निधि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मन निधि योजना की 22वीं किस्त का पात्र किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया। इस मौके जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, सीईओ परशुराम धानका सहित अन्य उपस्थित रहे।