खुरई: बेरी गांव के पास नरेन नदी की पुलिया पर ढाई फीट पानी, लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे पार
Khurai, Sagar | Sep 5, 2026 शनिवार कोरजवास रोड पर बेरी के पास नरेन नदी पर बनी पुलिया पर ढाई फिट से अधिक पानी बहता देखा गया, प्रशासन ने बचाव के लिए बेरीकेट तो लगाए लेकिन कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं किया जिससे लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों सहित पुलिया के पानी से निकलते देखें गए कुछ लोग बाइक सहित निकले,शाम 5बजे कार से टीकमगढ़ जा रहे आशीष ने बताया कि जरुरी काम से जाना था लेकिन फंस गया