दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खोड़ गांव के स्टेडियम बड़े नहर के पास कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते 6 जुआरियों के कब्जे से 6 नग मोबाइल, 1 बाइक और 33 हजार 2 सौ 70 रुपये नगदी को जब्त करके जुआरियों को गिरफ्तार किया है।