पुलिस को सूचना मिली कि खटोला गांव की बड़ी नहर में एक युवक का शव मिला है। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और नहर से शव को बाहर निकलवाया। अभी मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हुई है. पुलिस द्वारा उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद युवक की मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।