#नैनी, प्रयागराज। यमुनापार के नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानस बिहार कॉलोनी में शुक्रवार को करीब 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया।
=========================गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक
चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार
दिनांक 26 सितंबर 2026 दिन शनिवार
=========================
#मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार सोनी पुत्र नींबू लाल सोनी, निवासी चम्पतपुर, घूरपुर, प्रयागराज के रूप में बताई जा रही है।
#बताया जा रहा है कि भूपेंद्र कुमार सोनी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह मानस बिहार कॉलोनी कैसे पहुंचा, इसे लेकर फिलहाल परिजनों के पास स्पष्ट जानकारी नहीं है।
#युवक का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
#फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#NainiThana #prayagrajCommissioner #UPPolice #Police #viralvideo #viralchallenge #fightcoronavirus #DMPrayagraj #UttarPradesh
#mrutakThanaghurpur #PublicService #City