नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस ने 77 गुम मोबाइल फोन बरामद किए, CEIR पोर्टल की मदद से 16 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे
बाराबंकी पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 77 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग कर इन फोनों को ट्रैक किया।