उचेहरा: उचेहरा तहसील के पोंडी-गराड़ा मार्ग पर नरवाई में लगी आग, कारण अज्ञात
सतना जिले की उचेहरा तहसील अंतर्गत पोंडी-गराड़ा मार्ग पर नरवाई में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग तेजी से फैलती हुई खेतों तक पहुंच गई, जिससे आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना तत्काल संबंधित विभाग और प्रशासन को दी गई आग गुरुवार को रात्रि करीब 11 बजे के आसपास लगने की जानकारी बताई गई हैं।