भिवानी: निर्वाचन आयोग का सक्षम एप दिव्यांग मतदाताओं के लिए वरदान है : जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि आयोग का सक्षम एप दिव्यांगजनों को चुनाव से जुड़ी मतदाता केंद्रित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए बनाया गया हैं। उन्होंने बताया कि जिला भिवानी के चारों विधान सभा क्षेत्रों में 7495 दिव्यांग मतदाता हैं। लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 1845, भिवानी में 2038, तोशाम में 1539 तथा बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र