मड़ियाहू: मनापुर बंजारी में थानाध्यक्ष के मकान में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के मनापुर बंजारी गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने सोनभद्र के बभनी थाने के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज के मकान को निशाना बनाया। चोर 20 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के समय मकान में कोई नहीं था। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला काटने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके