मुरैना नगर: शहर ब्लॉक कांग्रेस ने पुरानी कलेक्ट्रेट पर मंत्री प्रहलाद पटेल का फूंका पुतला, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पुरानी कलेक्ट्रेट पर आज प्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्लाद पटेल का पुतला दहन कर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री ने जनता जनार्दन द्वारा दिए जाने वाले आवेदनो को भीख मांगना बतलाया है।ये अशोभनीय है ओर कांग्रेस ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।