मुरैना नगर: मेले में अश्लील डांस रोकने गई पुलिस से नपा अध्यक्ष के पति ने ASI से की धक्का-मुक्की, मामला दर्ज
मुरैना जिले की अम्बाह तहसील में आयोजित जंवेश्वर महादेव मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीती रात अश्लील डांस रोकने पहुंचे अम्बाह थाने के ASI किशन सिंह के साथ नपा अध्यक्ष के पति जिनेश जैन ने धक्का-मुक्की कर दी ओर एएसआई को वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए कहा तू मुझे नहीं जनता में तेरी नौकरी खा जाऊंगा"जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।पुलिस ने FIR की है।