दरभंगा: एम.एल.एस.एम. महाविद्यालय, दरभंगा में शिक्षक संघ का हुआ पुनर्गठन, डॉ. अंजीत कुमार चौधरी बने अध्यक्ष
एम.एल.एस.एम. महाविद्यालय, दरभंगा में शिक्षक संघ के पुनर्गठन के लिए सेमिनार हॉल में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों की आमसभा आयोजित की गई। बैठक का संचालन शिक्षक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर झा तथा वरीय शिक्षकों की समवेत अध्यक्षता में की गई। इन सभी बातों की जानकारी महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा बुधवार की दोपहर 3.30 बजे दी गई।