बिसौली: आसफपुर में सोशल ऑडिट विषयक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न
Bisauli, Budaun | Jul 30, 2026 आसफपुर में स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी (ग्रामीण) अधिनियम-2025 के अंतर्गत सोशल ऑडिट विषयक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को शाम 5 बजे करीब संपन्न हो गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वर्मा एवं प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में किया गया।