बदायूं के रामा हॉस्पिटल में एक बार फिर हंगामा!
दो दिन पहले हुए विवाद का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आज फिर अस्पताल में भारी बवाल हो गया। गांव उपरैला निवासी राजवीर लोधी की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि राजवीर पिछले 12 दिनों से भर्ती था और इलाज के दौरान उसके सिर में कीड़े पड़ गए।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी डॉ. राहुल पांडेय मौके पर पहुंच गए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों का पुलिस बल अस्पताल में तैनात कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
#बदायूं #रामा_हॉस्पिटल #BreakingNews #Badaun #RajveerLodhi #HospitalNews #Police #RahulPandey #Uprela #उत्तरप्रदेश #MedicalNegligence #JanMahimaNews #HindiNews #ViralNews #LatestNews #BadaunNews #जनमहिमा_न्यूज़