अंबिकापुर: पटाखों से बची बारूद को जला रहे बच्चों के बीच अचानक हुआ जोरदार विस्फोट, तीन मासूम झुलसे
आपको बता दें कि आज दिनांक 13 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे अंबिकापुर के जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से मिली जानकारी अनुसार सरगुजा जिले के रघुनाथपुर क्षेत्र में पटाखों से बची बारूद के साथ खेलना तीन मासूम बच्चों को भारी पड़ गया। बारूद में आग लगने के बाद अचानक जोरदार विस्फोट हो गया जिसकी चपेट में आने से तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।