जमुई: चरका पत्थर थाने की पुलिस ने भगवना से मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Feb 16, 2024 चरका पत्थर थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को थाना क्षेत्र के भगवना गांव से गिरफ्तार किया है। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल जांच के लिए शुक्रवार की शाम सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भगवना निवासी परमानंद यादव के रूप में की गई है।