जमुई: मकरकेन गांव में भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने व्यक्ति को लोहे की रॉड से मारकर तोड़ा हाथ, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 16, 2024 मकर केन गांव में जमीनी विवाद के रंजिश में दबंग पड़ोसियों ने सकलदेव यादव की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान लोहे की रॉड से मारकर एक हाथ तोड़ दिया। उसके बाद घटना की जानकारी चरकापत्थर थाना की पुलिस को दी गई, फिर परिजन द्वारा घायल सकलदेव यादव को शुक्रवार की दोपहर बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।