जमुई: सिकंदरा में दबंग पड़ोसी ने पहले महिला के परिजनों के साथ की मारपीट, अब केस नहीं उठाने पर जान से मारने की दे रहा धमकी
Jamui, Jamui | Feb 16, 2024 सिकंदरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की रहने वाली महिला ममता कुमारी शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंची। जहां एसपी को आवेदन देते हुए बताया कि उसके गांव के दबंग पड़ोसी सुरेंद्र यादव, लालू यादव, दशरथ यादव सहित अन्य के द्वारा पहले पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई थी। वही दबंग ने पीड़ित परिवार को केस नही उठाने पर जान से मारने की धमकी दिया गया।