जमुई: बिच्छागढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर 12 वर्षीय किशोरी को दबंग पड़ोसी ने आग में जलाया, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 16, 2024 चरका पत्थर थाना क्षेत्र के बिच्छागढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर 12 वर्षीय किशोरी को दबंग पड़ोसी ने आग में जला दिया। जिसमें किशोरी का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान बिच्छागढ़ निवासी भुनेश्वर ठाकुर की 12 वर्षीय पुत्री साजन कुमारी के रूप में की गई है।