जमुई: मणिदीप स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक सदर अस्पताल से पटना रेफर
Jamui, Jamui | Feb 16, 2024 जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग के मणिदीप स्कूल के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घायल की पहचान बरहट प्रखंड के गुगुलडीह निवासी मो. शहबाज के रूप में की गई है।