सिरसागंज: नगर में अरांव चौराहे पर टप्पेबाजी का शिकार हुई महिला, सोने के कुंडल और अंगूठी ठग ले गए टप्पेबाज, थाने में दी गई तहरीर
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर स्थित अरांव चौराहे पर एक महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। मजदूरी कर घर लौट रही महिला को दो अज्ञात युवकों ने बातों में उलझाकर उसके सोने के कुंडल और अंगूठी ठग लिए और मौके से फरार हो गए। जिसको लेकर रविवार को पीड़िता थाने पहुंची और मामले की तहरीर दी। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है।