भवनाथपुर: भवनाथपुर के मकरी गांव में अज्ञात चोरों ने बीती रात कमरुद्दीन अंसारी की गुमटी में की चोरी
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी कमरुद्दीन अंसारी की गुमटी को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर गुमटी का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और वहां रखा करीब आठ हजार रुपये नगद समेत सरसों तेल, रिफाइन, बिस्किट, चीनी सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह गुमटी खोलने पहुंचने पर हुई। गुमटी का ताला टूटा देखकर उन्होंने अंदर