मऊगंज: मऊगंज पुलिस की प्रेरणादायी पहल, युवाओं को मिलिट्री भर्ती के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Mauganj, Rewa | Feb 11, 2026 मऊगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी सची पाठक के मार्गदर्शन में पुलिस ग्राउंड मऊगंज में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आज बुधवार की सुबह आयोजित किया गया।मिलिट्री भर्ती के लिए जा रहे जिले के बच्चों एवं बच्चियों को एसडीओपी सची पाठक और यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।अधिकारियों ने सभी अभ्यर्थियों को अनुशासन मे रहने की बात कही।