मऊगंज: मऊगंज उपजेल में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, बंदी के आरोप पर सिपाही सस्पेंड
Mauganj, Rewa | Feb 11, 2026 मऊगंज उपजेल में गंभीर धांधली का मामला सामने आया है। लूट प्रकरण में बंद रहे अमरीश द्विवेदी ने जमानत पर रिहा होने के बाद जेल आरक्षक प्रकाश सिंह बघेल पर मारपीट अवैध वसूली और नशा सप्लाई जैसे आरोप लगाए हैं।अमरीश का दावा है कि जेल में डरा-धमकाकर परिजनों से 20 हजार रुपये ऑनलाइन और करीब 37 हजार रुपये नकद वसूले गए। मिलने आने पर भी रकम मांगी जाती थी।