मऊगंज: FRS और ऐप के दबाव के खिलाफ आंगनबाड़ी कर्मियों का फूटा गुस्सा, राष्ट्रव्यापी हड़ताल, मऊगंज कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Mauganj, Rewa | Feb 12, 2026 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन म.प्र. (सीटू) ने आज गुरुवार को राष्ट्रव्यापी आह्वान पर हड़ताल कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम सायंकाल 4 बजे मऊगंज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने पोषण ट्रैकर व संपर्क ऐप के दोहरे काम से बढ़ते दबाव और तकनीकी खामियों के बावजूद मानदेय कटौती पर आपत्ति जताई।